परिवार के साथ कुछ ऐसे सुशांत सिंह राजपूत ने सेलिब्रेट किया था अपना आखिरी जन्मदिन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो-फोटो उनके लास्ट जन्मदिन का है जब वह अपने घर बिहार गए हुए थे। वीडियो में परिवार संग ख़ुशी के पल बिता रहे सुशांत को देख आपको एक पल के लिए यकिन नहीं होगा कि वो अब नहीं रहे।
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने जन्मदिन को पारंपरिक तरीके से मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को अपने घर पर पूजा का आनंद लेते देखा जा सकता है। वहीं वह अपनी मां की फोटो के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत के साथ उनका पूरा परिवार बहुत खुश दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री हिल गई है। एक्टर की मृत्यु के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 15 जून के दिन मुंबई में हुआ था, जिसमें चुनिंदा बॉलीवुड सितारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। एक्टर के अंतिम संस्कार के लिए उनके घरवाले पटना से मुंबई पहुंचे थे। सुशांत की अस्थियां एमआईटी गंगा घाट में विसर्जित की गई।
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर सुनकर उनके पिता को गहरा धक्का लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा है। सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद से उनके पिता की तबियत काफी खराब बताई जा रही है और सुनने में आ रहा है कि वो मुंबई में बेहोश भी हो गए थे।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें